सीने से लगाकर आखिरी विदाई… सड़क पर बेजुबान की मौत, मालिक का दर्द देख भर आईं लोगों की आंखें

रायगढ़। इंसान और बेजुबान के बीच का रिश्ता कितना गहरा हो सकता है, इसकी मार्मिक तस्वीर बुधवार दोपहर रायगढ़ के कोतरा रोड थाना के सामने देखने को मिली। जब तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक कुत्ते की मौत के बाद उसका मालिक सड़क में लेट कर अपने वफादार कुत्ते को गले से लगाकर दुःख मानते देखा गया।
बुधवार की दोपहर रायगढ़ के कोतरा रोड थाना के सामने एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक पालतू कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। अपने सबसे वफादार साथी को खोने का गम मालिक से सहा नहीं गया। वह सड़क पर ही जमीन में लेट गया और मृत कुत्ते को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोता रहा। उसकी आंखों से बहते आंसू और चेहरे पर छलकता दर्द यह बता रहा था कि उसने सिर्फ एक जानवर नहीं, बल्कि अपने परिवार के एक सदस्य को खो दिया है।
कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। कई लोगों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर नम हो गईं। हर कोई यही कहता नजर आया कि बेजुबान भी भावनाएं रखते हैं और उनसे जुड़ने वाला रिश्ता किसी इंसान से कम नहीं होता।
यह घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े करती है। सड़क पर चलने वाले बेजुबान जानवर भी सुरक्षित रहें, इसके लिए वाहन चालकों को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ वाहन चलाने की जरूरत है। यह मार्मिक घटना हर किसी को यह संदेश देती है कि इंसानियत सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, बल्कि हर जीव के प्रति दया और संवेदना रखने में है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social