रायगढ़ में हाथी के हमले से महिला घायल, शौच के लिए जंगल जाने के दौरान हुआ सामना, अस्पताल में चल रहा इलाज

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले से एक महिला घायल हो गई है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।
मिली रायगढ़ के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बाकारुमा रेंज के जगडा गांव की रहने वाली महिला रसमोती पति संतोष उरांव 45 साल, आज सुबह शौच के लिए जंगल तरफ गई थी। इस दौरान जंगल में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी से महिला का सामना हो गया जिसके हाथी ने सूंड से महिला पर हमला करके उसे घायल कर दिया है। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने हो हल्ला करके हाथी को भगाया जिसके बाद हाथी के हमले से बाल - बाल बची महिला को तत्काल उपचार के लिए पत्थलगांव स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
हाथी के हमले से महिला के घायल होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों को सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाकारुमा रेंज में एकमात्र नर हाथी ही जंगल में विचरण कर रहा है। वहीं धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 93 हाथी अलग अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 31 नर, 43 मादा के अलावा 19 शावक शामिल है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    03

    रायगढ़ में ठंड की दस्तक के साथ बढ़ा अजगरों का रेस्क्यू, सर्परक्षक समिति ने एक साथ 7 अजगरों को जंगल में छोड़ा…..देखिये पूरा वीडियो

    01cf5b64-9bd4-4e54-b640-fafd6658a0d1
    caea0214-a326-488b-871b-6d8f857d7d2f
    03

    Let`s Get Social