दिल्ली के इंदिरा भवन में गूंजी रामचंद्र शर्मा की हुंकार, नारों से कार्यकर्ताओं में भरा जोश, इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के समर्थन में बुलंद की आवाज, राहुल गांधी और कांग्रेस के नारों से गूंज उठा इंदिरा भवन

रायगढ़/नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा भवन में 31 अक्टूबर को कांग्रेस का माहौल उस समय और अधिक जोशीला हो गया, जब रायगढ़ के समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर जोरदार हुंकार भरी। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रामचंद्र शर्मा का जोशीला अंदाज कार्यकर्ताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित रैली में शामिल होने दिल्ली पहुंचे रामचंद्र शर्मा ने इंदिरा भवन में कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’, ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ और ‘वोट चोरी बंद करो’ जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। उनके जोशीले अंदाज और उत्साहपूर्ण सहभागिता से इंदिरा भवन में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस की सदस्यता नहीं, लेकिन कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय!
राजनीतिक हलकों में रामचंद्र शर्मा की सक्रियता इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने अभी तक कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण नहीं की है, इसके बावजूद वे लगातार कांग्रेस के आयोजनों और आंदोलनों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ उनकी मौजूदगी और इंदिरा भवन में बुलंद की गई आवाज ने रायगढ़ के कांग्रेस समर्थकों के बीच भी उत्सुकता बढ़ा दी है।
इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर दिल्ली के इंदिरा भवन में रामचंद्र शर्मा की यह जोशीली सहभागिता महज एक कार्यक्रम में उपस्थिति तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनके समर्थकों के उत्साह और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती सक्रियता का भी संदेश देती नजर आई।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    Let`s Get Social