18 पेटियों में 900 पाव 162 लीटर गोवा व्हिस्की जब्त, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम को आज मध्यप्रदेश राज्य की विदेशी मदिरा शराब पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनके पास से 18 पेटियों में 900 गोवा व्हिस्की जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि है थाना उदयपुर अंतर्गत भदवाही गांव का गौरव जायसवाल भारी मात्रा में मध्यप्रदेश राज्य की शराब लाकर नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैकरा के घर में रखा है। मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता उड़नदस्ता टीम के साथ नुनेरा गाँव के पंच ब्रिजलाल पैंकरा के घर पहुंचे। ब्रिजलाल के घर में रखें 18 पेटियों में मध्यप्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की जिसमें कुल 900 पाव मात्रा 162 लीटर को बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी ब्रिजलाल ने बताया कि उसके घर में रखा माल भदवाही निवासी गौरव जायसवाल का है। ब्रिजलाल को लेकर गौरव जायसवाल के घर जाया गया। गौरव जायसवाल ने कबूल किया कि ब्रिजलाल के पास से जो माल मिला है वह उसका ही है। उक्त मामले में दोनों लोगों को आरोपी बनाकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36,59(क) के तहत गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल की कार्यवाही चल रही है।
उक्त कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में नगर सैनिक रोहित सोनवानी एवं ओम प्रकाश गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    03

    रायगढ़ में ठंड की दस्तक के साथ बढ़ा अजगरों का रेस्क्यू, सर्परक्षक समिति ने एक साथ 7 अजगरों को जंगल में छोड़ा…..देखिये पूरा वीडियो

    01cf5b64-9bd4-4e54-b640-fafd6658a0d1
    caea0214-a326-488b-871b-6d8f857d7d2f
    03

    Let`s Get Social