RAIGARH NEWS: बेड से गिरने के बाद बुझ गई मासूम साक्षी की जिंदगी, परिवार में पसरा मातम, रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में ली अंतिम सांस

रायगढ़. एक साल की नन्ही जिंदगी, जो अभी ठीक से दुनिया को देख भी नहीं पाई थी, खेलते-खेलते ऐसा हादसे का शिकार हुई कि पूरे परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं। मां रसोई में खाना बना रही थी, पिता रोजी-रोटी के लिए काम पर गए थे, और घर के बेड पर खेल रही मासूम साक्षी को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उसकी एक छोटी सी गिरावट उसकी जिंदगी की आखिरी सांस बन जाएगी। इलाज के लिए परिवार ने हरसंभव कोशिश की, लेकिन किस्मत और मजबूरी के आगे सब बेबस रह गए।
मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले मालखरौदा निवासी राधेश्याम खुंटे 14 जून की सुबह अपने काम में गया हुआ था इस दौरान उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी और उनकी एक साल की बेटी साक्षी खुंटे अकेले ही बिस्तर में खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक बच्ची नीचे गिर गई। जिससे सिर में गंभीर चोट आने की स्थिति में पहले बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होनें की स्थिति में कल परिजन बच्ची को रायपुर से लेकर रायगढ़ मेडिकल कालेज पहुंचे जहां उपचार शुरू होनें से पहले ही रात करीब 8 बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
बहरहाल इस घटना के बाद मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social