अदाणी पॉवर लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन ने किया 'युवा सेतु' पहल का सफल शुभारंभ; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा करियर और कौशल विकास का मार्गदर्शन

रायगढ़ : अदाणी पॉवर लिमिटेड की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के तहत 'युवा सेतु- यूथ एंगेजमेंट इनिशिएटिव' की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के उचित अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन हाल ही में रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में किया गया, जिसमें आसपास के 10 गाँवों के 132 युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

'युवा सेतु' का लक्ष्य युवाओं को करियर से जुड़ी सही जानकारी, कौशल विकास, व्यक्तित्व निखारने और नए अवसरों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अपने भविष्य को बेहतर ढंग से आकार दे सकें। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई और उन्हें अपने लक्ष्य तय करने तथा उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में यूनिसेफ से सामाजिक व्यवहार एवं संचार विशेषज्ञ अभिषेक सिंह तथा चाइल्ड प्रोटेक्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ चेतना देसाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं, छत्तीसगढ़ के जाने-माने फिल्म कलाकार आकाश सोनी ने भी युवाओं से संवाद किया। वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और जीवन में नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'युवा सेतु' सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस पहल से परिधीय गाँवों के लगभग 1,000 युवाओं को जोड़ने और उन्हें करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शैक्षणिक किट और खेल सामग्री भी वितरित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ खेल गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।

'युवा सेतु' का यह शुभारंभ ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है और उन्हें सही अवसर तथा मार्गदर्शन देकर एक सक्षम और आत्मविश्वासी पीढ़ी तैयार की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, सामुदायिक विकास और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है तथा विभिन्न सामाजिक पहलों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social