इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

रायगढ़:- इनरव्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा होटल जिंदल रीजेंसी,रायगढ़ में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने आपसी मेल-मिलाप और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं,बल्कि आपसी प्रेम,सद्भाव,एकता और खुशियाँ बाँटने का संदेश देने वाला त्योहार है।इनरव्हील क्लब का उद्देश्य भी समाजसेवा के साथ-साथ महिलाओं के बीच आपसी सहयोग,मित्रता और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करना है।ऐसे आयोजन सभी सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने और रिश्तों में आत्मीयता बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर स्वादिष्ट स्टार्टर,हाई टी एवं डिनर की व्यवस्था की गई थी।संगीत,नृत्य और मनोरंजक खेलों के साथ सभी सदस्यों ने खूब आनंद लिया।साथ ही यादगार पलों को कैमरे में कैद करते हुए सभी ने उत्साहपूर्वक दीपावली मिलन का आनंद उठाया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल,उपाध्यक्ष पिंकी गोयल,गोमती अग्रवाल, शशि अग्रवाल,मीना अग्रवाल, बीना शर्मा,श्रुति देवांगन,सीमा अग्रवाल,मनीषा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल,रेणु अग्रवाल, अंजू अग्रवाल,रेखा अग्रवाल, राखी देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों की सहभागिता से दीपावली मिलन समारोह यादगार एवं आनंदमय रहा।

Let`s Get Social