अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर GST का छापा, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर GST विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई की है। जीई रोड स्थित मारुति बिजनेस पार्क, मैग्नेटो मॉल समेत कंपनी से जुड़े कई ठिकानों पर GST की टीम जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार GST विभाग के करीब 7 अधिकारियों की टीम पिछले दो दिनों से अलग-अलग ठिकानों पर रेड कार्रवाई को अंजाम दे रही है। चौबे कॉलोनी और आमनाका स्थित अविनाश बिल्डर्स के ठिकानों पर भी टीम ने दस्तावेजों की जांच की है।
छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज, कथित बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। GST विभाग की टीम इन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
फिलहाल कार्रवाई जारी है और छापेमारी पूरी होने के बाद ही GST विभाग की ओर से जांच में सामने आए तथ्यों और संभावित कर अनियमितताओं को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Let`s Get Social