लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त, पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे मिले गौवंश, लैलूंगा पुलिस ने तस्करी की कोशिश की नाकाम एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में मवेशियों की अवैध तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गौवंश के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से की जा रही गौवंश की तस्करी को विफल कर 13 गौवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत कुल ₹11 लाख 04 हजार की संपत्ति जप्त करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में ऊपर से काला पन्नी ढककर मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर एवं क्रूरतापूर्वक भरकर झारखंड उड़ीसा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लैलूंगा पुलिस ने गवाहों के साथ ग्राम कुंजारा मेन रोड पर घेराबंदी की। दोपहर करीब 12ः30 बजे घरघोड़ा की ओर से सफेद रंग का पिकअप आते दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रोककर जांच की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 13 गौवंश 04 गाय, 08 बछिया एवं 01 बछुवा बंधे हुए और क्रूरतापूर्वक भरे मिले। वाहन चालक इमरान खान पिता मुस्तकीम खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी केराडिह, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) से मवेशियों के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी द्वारा मवेशियों को झारखंडध्उड़ीसा की ओर बूचड़खाने ले जाना बताया गया। पुलिस ने पशु क्रूरता पाए जाने पर गवाहों की मौजूदगी में वाहन से सभी 13 गौवंशों को मुक्त कराया।
जप्त गौवंशों की अनुमानित कीमत 1,04,000 तथा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत करीब 10,00,000, इस प्रकार कुल 11,04,000 की संपत्ति जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं तस्करों से मुक्त कराये गये गौवंशों को ग्राम झरन के गौशाला में चारा पानी के साथ सुरक्षित रखवाया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक इलियाजर टोप्पो एवं आरक्षक राजू कुमार तिग्गा शामिल रहे।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Let`s Get Social