ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 6 आरोपियों पर भी कार्रवाई

रायगढ़। नशे के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने 19 सितंबर को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पूंजीपथरा से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे छह आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पूंजीपथरा में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, श्रीमती प्रभा लाकड़ा (50 वर्ष), पति हिजनुस लकड़ा, निवासी टटकेला, थाना बगीचा, जिला जशपुर, वर्तमान पता पूंजीपथरा के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में महिला द्वारा शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखना बताया गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
इसी दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन की शिकायतों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गेरवानी यात्री प्रतीक्षालय, सालासर चौक पूंजीपथरा, गेरवानी बस स्टैंड तथा तमनार चौक पूंजीपथरा के पास खुले में शराब का सेवन करते छह लोगों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी देशी प्लेन शराब का सेवन करते पाए गए। उनके विरुद्ध धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अलेक्जेंडर केरकेट्टा (39), अजीत उरांव (29), सुनील शाह (32), प्रमोद साहनी (35), संतोष गिरी (33) और रुपेश कुमार यादव (22) शामिल हैं।
कार्रवाई में उप निरीक्षक मनीष कुमार पोया, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, विनीत तिर्की एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब और नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    03

    रायगढ़ में ठंड की दस्तक के साथ बढ़ा अजगरों का रेस्क्यू, सर्परक्षक समिति ने एक साथ 7 अजगरों को जंगल में छोड़ा…..देखिये पूरा वीडियो

    01cf5b64-9bd4-4e54-b640-fafd6658a0d1
    caea0214-a326-488b-871b-6d8f857d7d2f
    03

    Let`s Get Social