भिलाईनगर 20 सितंबर 2026:- भिलाई की बेटी इशिका सिंह को सिडनी यूनिवर्सिटी में मिला टीचिंग एक्सीलेंस एवार्ड। इशिका को सेमेस्टर-1, 2026 में उत्कृष्ट शिक्षण के लिए फीडबैक फॉर टीचिंग स्टूडेंट सर्वे अवार्ड के लिए सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान वर्क एंड ऑगर्नाइजेशनल स्टडीज (डब्लूओएस) की ओर से प्रदान किया गया। संस्थान की ओर से जारी बधाई संदेश में इशिका की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा गया कि यह पुरस्कार शिक्षण में उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सकारात्मक अनुभव और शिक्षकों के समर्पण को पहचान देने का माध्यम है। अंतरिम हेड ऑफ स्कूल प्रोफेसर अन्या जॉनसन की ओर से जारी संदेश में इशिका को बधाई दी गई। उन्हें पुरस्कार का प्रमाणपत्र भी भेजा गया है, जबकि इसकी हार्ड कॉपी डब्लूओएस प्रशासन कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। संस्थान ने विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इशिका सिंह छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय ट्रांसपोर्टर मलकीत सिंह लल्लू की बेटी है।
इशिका की इस उपलब्धि पर सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।












