ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच, ढाबा संचालक की शिकायत पर एसएसपी की तत्काल कार्रवाई

रायगढ़. थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत बिहारी ढाबा के संचालक मोंटू गुप्ता द्वारा पुलिसकर्मियों पर मारपीट एवं अशोभनीय आचरण किए जाने की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। शिकायत के प्रथम दृष्टया परीक्षण के बाद थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी को कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के प्रथम दृष्टया पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरक्षक विजय राठिया द्वारा ढाबा संचालक के साथ अशोभनीय आचरण किए जाने का मामला प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने पर उसे तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र पुलिस लाइन अटैच किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को ढाबा संचालक मोंटू गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि 23 सितंबर की रात्रि थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी एवं अन्य पुलिस स्टाफ उसके ढाबे पर पहुंचे और वहां विवाद करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तथा शिकायतकर्ता का पक्ष भी सुना। प्रारंभिक स्तर पर पुलिसकर्मियों के आचरण एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर उक्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। मामले की निष्पक्ष एवं समुचित जांच के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी को प्राथमिक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    03

    रायगढ़ में ठंड की दस्तक के साथ बढ़ा अजगरों का रेस्क्यू, सर्परक्षक समिति ने एक साथ 7 अजगरों को जंगल में छोड़ा…..देखिये पूरा वीडियो

    01cf5b64-9bd4-4e54-b640-fafd6658a0d1
    caea0214-a326-488b-871b-6d8f857d7d2f
    03

    Let`s Get Social