RAIGARH NEWS: ओम ज्वेलर्स में चोरी, चांदी के जेवरात समेत CCTV का DVR ले गए चोर

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर स्थित ओम ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के जेवरात और CCTV कैमरे का DVR चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दुकान संचालक कृष्णा प्रसाद के अनुसार, उनका बेटा साहिल सोनी 16 अगस्त की रात करीब 8 बजे ओम ज्वेलर्स दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद 17 अगस्त की रात करीब 2 बजे उनके मोबाइल फोन पर कॉल आया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलते ही कृष्णा प्रसाद अपने बेटे के साथ दुकान पहुंचे। वहां दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। दुकान में रखे सामान की जांच करने पर चांदी का कमरबंध, चांदी के ताबीज, चांदी की अंगूठियां, चांदी की कड़ियां और चांदी की राखियां सहित करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात गायब मिले।
चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे का DVR भी चोरी कर लिया, जिससे घटना से जुड़े महत्वपूर्ण फुटेज भी चोर अपने साथ ले गए। दुकान संचालक ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social