इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

रायगढ़. इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद अकादमी, संजय मैदान, रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
स्वतंत्रता दिवस की खुशी में उपस्थित विद्यार्थियों एवं सदस्यों को मिठाई का वितरण किया गया। मिठाई पाकर बच्चों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।
क्लब की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की प्रगति में बच्चों एवं युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित, सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल की पदाधिकारी पिंकी अग्रवाल कृ संपादक, सुनीता अग्रवाल कृ सचिव एवं लक्ष्मी अग्रवाल कृ कोषाध्यक्ष, सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social