वन विभाग में बड़ा फेरबदल: धरमजयगढ़ DFO जितेंद्र कुमार उपाध्याय का कटघोरा तबादला, अब सत्यदेव शर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी…..देखें पूरी लिस्ट

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। 8 अगस्त को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल का असर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल पर भी पड़ा है।


जारी आदेश के अनुसार जितेंद्र कुमार उपाध्याय, भारतीय वन सेवा (2015), जो वर्तमान में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ के पद पर पदस्थ थे, उनका तबादला कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा बनाया गया है। वहीं सत्यदेव शर्मा, भारतीय वन सेवा (2015), जो छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे, को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
धरमजयगढ़ में सत्यदेव शर्मा की नई पदस्थापना के बाद अब वन विभाग की आगामी कार्यप्रणाली और हाथी प्रभावित इलाकों में प्रबंधन पर लोगों की नजर रहेगी।
धरमजयगढ़ वनमंडल प्रदेश के महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में शामिल है और यहां मानव-हाथी संघर्ष, वन्यजीव संरक्षण तथा वन अपराध जैसे मुद्दे लगातार चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में नए DFO के सामने वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

प्रदेशभर में 24 IFS अधिकारियों की पदस्थापना
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जारी आदेश में कुल 24 भारतीय वन सेवा अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इसमें बलौदाबाजार, बस्तर, सूरजपुर, खैरागढ़, कोरिया, बीजापुर, महासमुंद, धरमजयगढ़, कटघोरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social