नशीला इंजेक्शन विक्रेता समेत सप्लायर गिरफ्तार, 30 नग नशीला इंजेक्शन बरामद, संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की कार्रवाई

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा द्वारा नशीली दवाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन"को फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि कुसमी जिला बलरामपुर का रहने वाला अविनाश पैकरा शान्तिपारा अंबिकापुर में किराए के मकान में रहकर नशीला इंजेक्शन अम्बिकापुर के लोगों को बेच रहा है.. मुखबिर ने यह भी सूचना दी कि अभी वह अपने रूम पर ही है।
जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने मुखबिर के बताये अनुसार किराए के मकान में दबिश दी,तभी एक लड़का बैग लेकर पीछे भागने का प्रयास किया जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम अविनाश पेकरा बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें 15 नग REXOGESIC INJECTION तथा 15 नग AVIL INJECTION नशीला इंजेक्शन बरामद कर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। अविनाश पैकरा ने अपने बयान में बताया कि वह नशीला इंजेक्शन अनपारा थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर निवासी अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू से खरीदकर लाता है। अविनाश पैकरा की मदद से आज सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में जिला बलरामपुर जाकर विमलापुर के जंगल से अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू को पकड़ा गया। उसे पकड़ते वक्त उसके पास 50 नग REXOGESIC INJECTION तथा 50 नग AVIL INJECTION जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायालय से न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारे द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" के लिए यह एक बड़ी सफलता है क्योंकि अंबिकापुर के 90% नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं के जेल चले जाने के कारण कुछ लोग जिला बलरामपुर और जिला सूरजपुर से माल ला रहे हैं उन पर हमारी नजर है।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्णिका रही।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social