रायगढ़ में हाथी का आक्रामक अंदाज, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

रायगढ़। जिले के टेड़ा नवापारा क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक जंगली हाथी जंगल के किनारे खुले मैदान में तेजी से दौड़ता और धूल उड़ाते हुए दिखाई दे रहा है। हाथी का आक्रामक व्यवहार देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी अचानक जंगल से बाहर निकला और कुछ दूरी तक तेजी से दौड़ता नजर आया। हालांकि वीडियो में किसी व्यक्ति के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा का माहौल है। रायगढ़ जिले के वनांचल क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के नजदीक नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
वन विभाग की ओर से भी समय-समय पर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी और जागरूकता अभियान चलाया जाता है। वायरल वीडियो टेड़ा नवापारा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Let`s Get Social