RAIGARH NEWS खेत में लगाई आग से कोठार में रखा पैरा जला, 20 हजार रुपये का नुकसान

खरसिया। थाना खरसिया क्षेत्र में खेत का पैरा जलाने के लिए लगाई गई आग की लपटें दूसरे खेत के कोठार तक पहुंच गईं। आग लगने से कोठार में रखा करीब 20 ट्रैक्टर पैरा जलकर खाक हो गया, जिससे लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान होना बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आगजनी क्रमांक 03/26 की जांच प्रधान आरक्षक गस्ती द्वारा की गई। जांच के दौरान आगजनी के प्रार्थी रिपुसुदन दर्शन तथा गवाह जय प्रकाश डनसेना और राकेश वैष्णव के कथन दर्ज किए गए।
प्रार्थी एवं गवाहों के कथन के अनुसार, 4 जून 2026 की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच गांव के गंगाराम डनसेना ने अपने खेत में रखे पैरा को जलाने के लिए आग लगाई थी। इसी दौरान प्रार्थी का पैरा भी पास स्थित कोठार में रखा हुआ था। प्रार्थी द्वारा गंगाराम डनसेना से आग बुझाने के लिए कहा गया, लेकिन आग नहीं बुझाई गई।
देखते ही देखते आग की लपटें फैलकर प्रार्थी के कोठार तक पहुंच गईं और वहां रखा करीब 20 ट्रैक्टर पैरा आग की चपेट में आ गया। आगजनी की इस घटना में करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान होना पाया गया।
जांच के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथनों तथा उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने गंगाराम डनसेना के कृत्य को अपराध घटित होना पाए जाने पर धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    Let`s Get Social