तिरंगा फहराने की तस्वीर से छेड़छाड़ का आरोप, कांग्रेस IT सेल नेता अरुण साहू पर FIR

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कांग्रेस IT सेल नेता अरुण साहू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने इस संबंध में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक, अरुण साहू पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की तिरंगा फहराने वाली तस्वीर को एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और उसके माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया। भाजपा प्रवक्ता ने कथित पोस्ट और अन्य साक्ष्यों के साथ पुलिस को आवेदन सौंपा है।
बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। हालांकि, पुलिस को उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू की गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत अपराध दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    cc7e4b92-1329-4db3-b90c-517b2360ab27

    चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से ओडिशा से बरामद हुई नाबालिग, आरोपी युवक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, ओडिशा में लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी, पुलिस की तलाश के बाद नाबालिग को किया गया दस्तयाब

    59af54f0-dc4e-4bc2-9437-55d0851d0c61
    f911c2d4-6a00-4b09-a277-91269c585fa2
    05

    Let`s Get Social