विश्व आदिवासी दिवस पर गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन का आयोजन, 20 गांवों के 500 से अधिक लोगों की सहभागिता, ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन, बिरहोर समुदाय के 12 सदस्य सम्मानित

रायगढ़ । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तमनार स्थित महाजेनको की गारे पेलमा-2 कोलियरीज लिमिटेड ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से आश्रित ग्राम मुड़ागांव (सराईटोला) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आसपास के 20 गांवों से 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, लोककला और सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज, तहसील तमनार के अध्यक्ष चक्रधर सिंह राठिया तथा जनपद सदस्य नंदिनी मनोज राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के सरपंच, उपसरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान आत्मानंद शासकीय विद्यालय कुंजेमुरा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सराईटोला तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय मुड़ागांव की 17 छात्राओं ने आकर्षक आदिवासी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता की जीवंत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन रहा। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। तमनार की सीएसआर टीम द्वारा लगभग 25 से 30 दिनों के शोध एवं दस्तावेजीकरण के बाद तैयार की गई इस 16 पृष्ठीय पत्रिका की 150 प्रतियां प्रकाशित की गई हैं। पत्रिका में बिरहोर समुदाय की सभ्यता, संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली, रहन-सहन, खान-पान और सामाजिक विरासत को विस्तार से संकलित किया गया है। यह प्रकाशन बिरहोर समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, इतिहास और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
इस अवसर पर बिरहोर समुदाय के 12 सदस्यों को उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाली छात्राओं को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अदाणी फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित नागरिकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अदाणी फाउंडेशन तमनार क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास से जुड़ी विभिन्न पहलों का संचालन कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में फाउंडेशन के सहयोग से विद्यार्थियों का एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं उत्कर्ष विद्यालय जैसे संस्थानों में चयन हुआ है। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट एवं आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से हजारों ग्रामीण लाभान्वित हो चुके हैं। फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक विकास और जल संरक्षण से जुड़े कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, सम्मान और संवर्धन के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन आदिवासी परंपराओं, लोक संस्कृति और सामुदायिक मूल्यों को संरक्षित करने के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

फोटो कैप्शन
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुड़ागांव (सराईटोला) में आयोजित कार्यक्रम में ‘बिरहोर’ पत्रिका का विमोचन करते अतिथि एवं उपस्थित ग्रामीण।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    01

    अरुण कुमार सक्सेना ने संभाला एनएमएल तलईपल्ली के नए परियोजना प्रमुख का कार्यभार

    df7095e1-89e4-4144-9e21-eef6cd67b301
    12d8e011-0062-4391-b0e0-23df0b7bd981
    05

    Let`s Get Social