हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, पुटु निकालने गया था जंगल इसी बीच गजराज से हुआ सामना

कोरबा। जिले के कोरबा वन मंडल अंतर्गत करतला रेंज के पीटिया बीट क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम पीडिया निवासी जहाज़ सिंह राठिया (लगभग 55 वर्ष) की हाथी के हमले में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहाज़ सिंह राठिया शुक्रवार को ग्राम पीडिया और तुर्रीकटरा के बीच स्थित जंगल में पुटु (जंगली मशरूम) निकालने गए थे। इसी दौरान उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में लगी चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पिछले कुछ समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना को कोरबा वन मंडल के करतला रेंज अंतर्गत पीटिया बीट क्षेत्र का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social