संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग ने 3528 नग नशीला कैप्सूल जब्त कर सीतापुर क्षेत्र के दो नशे के सौदागरों को जेल दाखिल किया

सरगुजा । नशीली दवाइयों के खिलाफ संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम "ऑपरेशन क्लीन" के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आज सीतापुर क्षेत्र में गश्त के दोरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम केसला निवासी सजाद अली अपने घर में भारी मात्रा में नशीला कैप्सूल रखकर बेच रहा है।
मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने केसला में सजाद अली के घर में छापामार कार्रवाई करने सजाद अली घर पर मौजूद मिला। उसके घर की तलाशी में उसके शयन कक्ष से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 441 स्ट्रिप में कुल 3528 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule बरामद कर जब्त कर कब्जे आबकारी लिया गया। आरोपी सजाद खान ने बताया कि उसके पास से जब्त नशीला कैप्सूल धेलसरा थाना सीतापुर निवासी महबूब खान का है जो रिश्ते में मेरा भांचा है..तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने धेलसरा निवासी महबूब खान के घर दबिश देकर महबूब खान को भी गिरफ्तार कर लिया। सजाद खान और महबूब खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी व 29 के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय नार्कोटिक्स अंबिकापुर में आज रिमांड लेकर जेल दाखिल कर दिया गया।
उक्त कार्वाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। कार्यवाही में मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडेय रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह की महत्वपूर्ण रही।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social