योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश — अदाणी फाउंडेशन की पहल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 150 से अधिक लोगों ने लिया भाग

रायगढ़, अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ (स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग) रही, जिसमें योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ साइट प्रोजेक्ट हेड, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, कबड्डी खिलाड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया।

यह आयोजन अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ परिसर तथा आसपास के ग्रामों—बड़े भंडार, छोटे भंडार, सूपा, अमलीभौना और कठली में किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, कबड्डी खिलाड़ियों, पंचायत प्रतिनिधियों और संयंत्र के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग अभ्यास एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, साथ ही प्रतिभागियों को योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आत्म-नियमन, व्यक्तित्व विकास और मानसिक एकाग्रता को बेहतर बनाने पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूरे सत्र में यह संदेश दिया गया कि नियमित योग अभ्यास व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है।

इस योग शिविर में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्कूल के छात्र-छात्राएं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, कबड्डी खिलाड़ी और अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम बड़े भंडार से श्री अक्षय प्रधान, छोटे भंडार से श्री धर्म सिंह पटेल एवं श्री बृंद पटेल, तथा सूपा से श्री फिरतू रात्रे की उपस्थिति रही।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हाल ही में आसपास के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 40 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही 24×7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय समुदाय को त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

अदाणी फाउंडेशन समुदाय के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करता है, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग बेहतर जीवनशैली अपनाएं।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social