रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी कार्यक्रम में शामिल होनें जा रहे टीव्हीएस सुपर एक्सल सवार एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार अहिवरण सिदार निवासी बोंदा ने पुसौर थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया है कि उसका बेटा भानूलाल सिदार कल शाम अपने टीव्हीएस सुपर एक्सल में सवार होकर शादी घर कोतमरा जाने के लिये निकला था। 17 अपै्रल की शाम करीब पौने 7 बजे आसपास जब वह बड़े भंडार चौक के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए भानूलाल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए परिजनों की रिपोर्ट के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।
