Home छत्तीसगढ़RAIGARH NEWS: स्टाफ डैम में डूबने से सनस्टील के कर्मचारी की मौत, घंटों बाद भी नहीं पहुँची गोताखोरो की टीम

RAIGARH NEWS: स्टाफ डैम में डूबने से सनस्टील के कर्मचारी की मौत, घंटों बाद भी नहीं पहुँची गोताखोरो की टीम

by KhabarDoot Desk

रायगढ़ः घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बनखेता स्टाफ डैम से आज सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां सनस्टील प्लांट के टेक्नो गार्ड विभाग में कार्यरत कर्मचारी की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश महंत निवासी भेंड्रो जो कि सनस्टील प्लांट में कार्यरत था, वह बनखेता स्थित स्टाफ डैम के पास गया हुआ था। इसी दौरान वह गहरे पानी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते डैम में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। ​घटना की गंभीरता को देखते हुए घरघोड़ा थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँच गई है। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव की तलाश के लिए रायगढ़ से गोताखोरों की टीम को सूचित कर दिया है।
खबरदूत डॉट कॉम को मिली जानकारी के अनुसार ​घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी रायगढ़ से गोताखोरों की टीम अब तक मौके पर नहीं पहुँची है। गोताखोरों के पहुंचने में हो रही इस देरी के कारण मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। शव अभी भी पानी के भीतर ही है, जिसे निकालने के प्रयास गोताखोरों के आने के बाद ही शुरू हो पाएंगे।
​फिलहाल, पुलिस की टीम और ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और गोताखोरों की टीम का इंतजार किया जा रहा है।

related posts