Home छत्तीसगढ़ संत निरंकारी फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, मानव एकता दिवस पर दिया मानवता का संदेश

संत निरंकारी फाउंडेशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, मानव एकता दिवस पर दिया मानवता का संदेश

by KhabarDoot Desk

रायगढ़ । 24 अप्रैल मानव एकता दिवस के मौके पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन रायगढ़ ने बाबा गुरूबचन सिंह की याद में रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन में चला जिसका शुभारंभ रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान ने रिबन काटकर किया।

इस शिविर में मेडिकल कॉलेज के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित और प्रभावी ढंग से रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई।संत निरंकारी मण्डल रायगढ़ शाखा प्रमुख पुष्पा मेहानी ने बताया की रक्तदान की यह पावन परंपरा पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।आज रायगढ़ में आयोजित शिविर में तकरीबन 79 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया,जिसमें ना केवल मिशन के पुरुष सदस्यों बल्कि महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

वहीं महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि निरंकारी मिशन के कार्यों को हमेशा मैं देखता हूं ये जन कल्याण की दिशा में बहुत अच्छा कार्य करते हैं चाहे वह स्वच्छता अभियान के तहत जल संवर्धन की दिशा में तालाबों की सफाई हो या मानवता का संदेश लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन हो ,मै इनके इस नेक कार्यों के लिए इनको बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

गौरतलब है कि युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में यह मानव एकता दिवस वर्षभर चलने वाली सेवा का शुभारंभ है, जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग 705 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जो करुणा और एकत्व की भावना को निरंतर सुदृढ़ करेंगे।

related posts