संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग की महुआ शराब पर कार्रवाई, 21 लीटर महुआ शराब एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जब्त एक आरोपी जेल दाखिल

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम ने आज जिला कोरिया में महुआ शराब के सप्लायर के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की.. मदिरा दुकान चरचा के निरीक्षण के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि पंडोपारा चरचा निवासी दिलमोहन तिर्की अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब धारण कर बिक्री करता है।। मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता के लिए पहले दिलमोहन तिर्की के घर से एक लीटर महुआ शराब की खरीदी 100 रुपये में कराई गई। उसके पश्चात् उसके घर में छापा मार कार्रवाई की गई। घर की तलाशी लेने पर एक कमरे को दिल मोहन तिर्की ने महुआ शराब बनाने का कारखाना बना रखा था जिसमें लगभग 14 प्लास्टिक के डिब्बों में 250 kg महुआ लाहन तथा 20 लीटर महुआ शराब बनाकर रखा था। महुआ लाहन को मौके पर नष्ट कर कुल 21 लीटर महुआ शराब को जप्तकर आरोपी दिलमोहन तिर्की को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2)59(क) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे आबकारी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, रोहित सोनवानी ,ओम प्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social