Home छत्तीसगढ़RAIGARH: पेड़ गिराकर सड़क के बीचो-बीच आ गया हाथी, काफी देर तक आवागमन हुआ बंद, लोगों ने कैमरे में कैद किया फोटो – वीडियो

RAIGARH: पेड़ गिराकर सड़क के बीचो-बीच आ गया हाथी, काफी देर तक आवागमन हुआ बंद, लोगों ने कैमरे में कैद किया फोटो – वीडियो

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम एक हाथी पेड़ को सड़क में गिराकर सड़क के बीचो बीच खड़ा हो गया मानों वह खुद ही लोगों को इस मार्ग में आवागमन करने से मना कर रहा हो। इस दौरान इस मार्ग में काफी देर तक वाहनों का परिचान पूरी तरह से बंद हो गया। इस बीच लोगों ने इस हाथी का फोटो और वीडियो भी बनाया है।


जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों 129 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। शनिवार की शाम धरमजयगढ़ से क्रॉधा जाने वाले मुख्य मार्ग पर अचानक हाथियों का दल पहुंच गया, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़क के बीचों-बीच एक हाथी आ गया। इस दौरान हाथी को देखकर राहगीर और वाहन चालकों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हाथियों का दल काफी देर तक सड़क किनारे और एक हाथी बीच सड़क में घूमता रहा। इस दौरान कई वाहन दूर ही रुक गए और लोगों ने सतर्कता बरतते हुए हाथियों के हटने का इंतजार किया। गांव के ग्रामीण बताते हैं कि वन क्षेत्र से लगे होने के कारण इस मार्ग पर अक्सर जंगली हाथियों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन सड़क पर इस तरह अचानक हाथी के पहुंचने से दहशत का माहौल निर्मित हो जाता है।


हाथी मित्र दल की टीम के अलावा वन विभाग और स्थानीय लोगों ने राहगीरों से अपील की है कि धरमजयगढ़-क्रॉधा मार्ग पर बेहद सावधानी से आवागमन करें। खासकर रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि रास्ते में हाथियों का दल दिखाई दे तो पास जाने या उन्हें छेड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें।


हाथियों की लगातार गतिविधियों को देखते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण भी सतर्क हैं और वन अमला हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर रखते हुए लोगों को जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।

related posts