साहिल तिर्की को इंजेक्शन सप्लाई करने वाले चलगली के सप्लायर नितेश को 24 घंटे के भीतर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सरगुजा । संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा टीम की "ऑपरेशन क्लीन" के तहत नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने चौबीस घंटे के भीतर कल 20 नग नशीला इंजेक्शन रखने के जुर्म में जेल गए आरोपी साहिल तिर्की को माल सप्लाई करने वाले बलरामपुर जिले के अलक़ा थाना चलगली निवासी नितीश गुप्ता को शाम को ही गिरफ्तार कर लिया। परंतु नितीश गुप्ता का चचेरा भाई सौरभ गुप्ता गुप्ता अभी भी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल श्यामलाज गंगापुर से जिस साहिल तिर्की के कब्जे से 20 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर उसे जेल दाखिल किया गया था। उस साहिल तिर्की ने अपने बयान में बताया कि उसने वह इंजेक्शन थाना गांधी नगर के पास सुभाष नगर महामाया गर्ल्स होस्टल वाली गली में किराए के मकान में रहने वाले दो भाइयों नितीश गुप्ता एवं सौरभ गुप्ता से खरीदा था। वे दोनों भाई जिला बलरामपुर के थाना चलगली अंतर्गत अलका ग्राम के रहने वाले हैं।
साहिल के बयान के आधार पर शाम को ही पतासाजी कर नीतीश गुप्ता एवं सौरभ गुप्ता के सुभाष नगर के किराए के मकान में छापा मारा गया परंतु मकान में सिर्फ नितिश गुप्ता मिला.. नितीश गुप्ता एक बैग लेकर कहीं निकलने वाला था। उक्त बैग की तलाशी लेने पर बैग में 39 नग REXOGESIC INJECTION तथा 39नग AVIL INJECTION इंजेक्शन बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी नीतीश गुप्ता को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी एवं 29के तहत गिरफ्तार कर आज दिनांक 8/7/26 को विशेष न्यायालय अंबिकापुर में न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कर दिया गया।। नीतीश गुप्ता के भाई सौरभ गुप्ता की पतासाजी की जा रही है जल्द ही उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि संभागीय उड़नदस्ता टीम द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है क्योंकि कुछ सप्लायर जो सरगुजा जिले के बच गये हैं उनमें से एक यह भी था।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..उक्त कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी,नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह एवं रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social