रायगढ़ में हाथियों की संख्या पहुंची 154 तक, 5 मकान और 1 झोपड़ी तोड़ा, सप्ताह भर से जारी है उत्पात, इलाके में दहशत

रायगढ़. रायगढ़ जिले में बीती रात हाथी ने 5 ग्रामीणों के मकान के अलावा 1 झोपड़ी को तोड़ा है। लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए प्रभावित गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में बीती रात हाथियों ने 5 मकान के अलावा 1 झोपड़ी को तोड़ा है। जिसमें कापू रेंज में रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, सत्यसिंह, तिलक सिंह के मकान के अलावा टेड़ासेमर गांव में पहाड़ी कोरवा दसरिन के मकान को तोड़ते हुए कार्तिक कोरवा के झोपड़ी को नुकसान पहुंचाया है। इसी तरह लैलूंगा रेंज में हाथी ने बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए आम बगान में नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि मकान को तोड़ने के बाद हाथी ने घर में रखे चावल को भी खाया है। गांव के ग्रामीणों के मुताबिक कापू रेंज के अलग-अलग बीट में 19 हाथी विचरण कर रहे हैं और सप्ताह भर के भीतर हाथियों ने तकरीबन 10 मकानांे को तोड़ चुके हैं। जिससे ग्रामीणों में अब दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
वन विभाग के आंकड़ो के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल में 126 हाथी के अलावा रायगढ़ वन मंडल में 28 हाथियों को मिलाकर रायगढ़ जिले में कुल 154 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं जिसमें 44 नर, 82 मादा के अलावा 28 शावक शामिल है।
रायगढ़ जिले में हाथियों की बड़ी संख्या को देखते हुए वन विभाग एवं हाथी मित्र दल की टीम प्रभावित गांवो में सुबह व शाम लगातार मुनादी कराकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही गांव के ग्रामीणों को हाथी से दूरी बनाये रखने के साथ-साथ वन्यप्राणी के दिखने पर विभाग को तत्काल इसकी जानकारी देने की अपील की जा रही है।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social