तिरंगे की शान, राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर जिंदल स्टील ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, वेंकटेश जिंदल ने किया ध्वजारोहण, बोले—सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; मिलकर गढ़ें मजबूत, खुशहाल और समावेशी भारत

रायगढ़। जिंदल स्टील लिमिटेड के रायगढ़ संयंत्र में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना से ओतप्रोत वातावरण में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संयंत्र परिसर स्थित पोलो मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिंदल स्टील लिमिटेड के श्री वेंकटेश जिंदल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में श्री जिंदल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि पिछले 80 वर्षों में भारत ने विकास और प्रगति की लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि “एक देश के तौर पर पिछले 80 वर्षों में हमने काफी तरक्की की है और भविष्य को लेकर मैं और भी आशान्वित हूं।”
उन्होंने कहा कि जिंदल स्टील के लिए स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि साझी आजादी, भारतीयता और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ संयंत्र में निर्मित स्टील भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश की सड़कें, रेलवे, पुल, इमारतें और उद्योग—विकास के हर क्षेत्र में जिंदल स्टील का योगदान दिखाई देता है। उन्होंने जिंदल स्टील परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास में प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। “हम मिलकर भारत का निर्माण कर रहे हैं। हम जिंदल हैं—स्टील ऑफ इंडिया।” श्री जिंदल ने जिंदल स्टील परिवार के लिए कुछ महत्वपूर्ण मार्गदर्शक सिद्धांत साझा करते हुए कहा कि सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा से अधिक महत्वपूर्ण कोई लक्ष्य अथवा समय-सीमा नहीं हो सकती। उन्होंने सभी कर्मचारियों से स्वयं का और अपने साथियों का ध्यान रखने का आह्वान किया।
श्री वेंकटेश जिंदल ने निरंतर सीखने और बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखने पर जोर देते हुए कहा कि स्टील निर्माण की तकनीक तेजी से बदल रही है। ऐसे समय में वरिष्ठ साथियों के अनुभव और युवा स्टील मेकर्स के नए विचारों का समन्वय ही बेहतर प्रदर्शन की नई राह तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि “साफ-सुथरा संयंत्र ही सुरक्षित संयंत्र होता है” और संयंत्र की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, जिम्मेदारी लेने और कंपनी के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
समूह के संस्थापक चेयरमैन बाऊजी श्री ओ.पी. जिंदल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भारत और भारतीय उद्योग की क्षमता पर अटूट विश्वास था। उनके विजन को आगे बढ़ाते हुए चेयरमैन श्री नवीन जिंदल अपनी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता से सभी को कंपनी के साथ-साथ अपने सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी मिलकर सुरक्षित रहते हुए, एक-दूसरे का सहयोग करते हुए एक मजबूत, खुशहाल और समावेशी भारत के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर रायगढ़ संयंत्र के कार्यपालन निदेशक श्री देबोज्योति रॉय ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिंदल स्टील लिमिटेड की शक्ति उसके चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक तिरंगे में निहित है। उन्होंने कहा कि आज जब देशवासी पूरे गर्व और सम्मान के साथ अपने घरों एवं कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराते हैं, तब इसके पीछे श्री नवीन जिंदल के ऐतिहासिक संघर्ष को भी स्मरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में श्री जिंदल ने यह सपना देखा था कि देश का प्रत्येक नागरिक पूरे सम्मान और गौरव के साथ राष्ट्रध्वज फहरा सके। करीब एक दशक तक चले लंबे एवं चुनौतीपूर्ण कानूनी संघर्ष के बाद 23 जनवरी 2004 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय ने प्रत्येक भारतीय को तिरंगा फहराने का मौलिक अधिकार प्रदान किया। श्री रॉय ने कहा कि आज देश के करोड़ों नागरिक जिस गर्व के साथ तिरंगा फहराते हैं, उसमें श्री नवीन जिंदल के ऐतिहासिक प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने समूह के संस्थापक चेयरमैन श्री ओ.पी. जिंदल के विचार “कर्म ही पूजा है और देश सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” को स्मरण करते हुए कहा कि इसी विचारधारा और चेयरमैन श्री नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में जिंदल स्टील निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी केवल स्टील का उत्पादन नहीं कर रही, बल्कि एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव को भी मजबूत कर रही है। श्री रॉय ने कहा कि श्री नवीन जिंदल हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि कंपनी की सबसे बड़ी पूंजी उसकी मशीनें नहीं, बल्कि दिन-रात निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले कर्मचारी और उनके परिवार हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और चेयरमैन के विजन का ही परिणाम है कि जिंदल स्टील सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

देशभक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों ने बांधा समां
समारोह में जिंदल स्टील परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ओ.पी. जिंदल स्कूल, रायगढ़ और जिंदल आशा के बच्चों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया और उन्हें खूब तालियां मिलीं। सुरक्षा विभाग के के-9 डॉग स्क्वाड ने भी रोमांचक डॉग शो प्रस्तुत कर दर्शकों को रोमांचित किया। समारोह के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। समारोह में जिंदल स्टील लिमिटेड परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • jsp-656x1024
    previous arrow
    next arrow

  • What’s Hot This Week

    Must-Read Stories

    02a5d010-c3a4-467a-ad18-f573dcf6f3c0

    मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, चेक पर हस्ताक्षर कराकर रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम, बैंक स्टेटमेंट से खुला पूरा मामला

    03
    01
    0731bc57-1831-4fa1-ad3e-1dfb6765a1cc

    Let`s Get Social