रायगढ़। रायगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह अपने ही खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण पर जंगली सुअर से हमला करके घायल कर दिया। बुजुर्ग को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला छाल रेंज का है।
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में शुक्रवार की सुबह अपने ही खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग ग्रामीण नारायण सिंह राठिया, निवासी रीलो पर जंगली सुअर से अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जब नीचे झुककर खेत में काम कर रहा था इसी दौरान पीछे की तरफ से आ रहे जंगली सुअर ने नारायण सिंह के सीने में जोरदार हमला कर दिया।
खबरदूत डॉट कॉम को मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग की चीख सुनकर आसपस मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और हो हल्ला करके जंगली सुअर को भगाया गया, जिसके बाद घायल को तत्काल उपचार हेतु छाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहंुचे और घायल को तत्कालिक सहायता राशि देते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
