रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थापित उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर देखते हुए औद्योगिक सुरक्षा के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन से भी अधिक उद्योग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी शामिल हुए। इस वर्कशॉप में औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सुरक्षा के टिप्स भी दिये गए।
कार्यालय उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के द्वारा, कलेक्टर रायगढ़ के दिशा निर्देश में औद्योगिक सुरक्षा के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिंदल एसएस डी प्लांट, पूंजीपथरा आयोजित की गई। जिसमें सेफ्टी वर्कशॉप में पूंजीपथरा स्थापित विभिन्न कारखाने जैसे जिंदल स्टील लिमिटेड एसएसडी डिवीजन, एनआर टीएमटी ,एनआर फिरो, माशिवा स्टील, आरएस इस्पात, नर्मदा आयरन, सुनील इस्पात, बालाजी इस्पात, वीए पावर, ओरियन फेरो, सदगुरू इस्पात, राधेगोविंद स्टील, वेजरॉन, एआर इस्पात, तिरुमला बालाजी, आदि के कारखाना प्रबंधक, सेफ्टी ऑफिसर उपस्थित रहे।
इस मामले में जानकारी देते हुए औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी राहुल पटेल ने बताया कि उक्त वर्कशॉप में औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों जैसे सुरक्षित कार्यपद्धति का प्रयोग, मानक संचालन पद्धति के अनुरूप कार्य, कार्यस्थल पर ट्रेनिंग आदि विषयों पर जानकारी देते हुए कारखाना प्रबंधकों को मशीनों की समय- समय पर जांच कराने, मास्क ड्रिल करने की हिदायत दी गई है। इस दौरान कारखाना प्रबंधकों ने जीरो हार्म की अवधारणा को प्राप्त करने हेतु पर्याप्त उपाय करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन राहुल पटेल, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के द्वारा किया गया।
औद्योगिक सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन, एक दर्जन से भी अधिक उद्योग के अधिकारी रहे मौजूद, दिये गए महत्वपूर्ण टिप्स
8
