Home आपकी बातहजारों समर्थकों के साथ विभाष ने किया राहुल गांधी का इस्तकबाल, विभाष समर्थकों ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जलवा बिखेरा

हजारों समर्थकों के साथ विभाष ने किया राहुल गांधी का इस्तकबाल, विभाष समर्थकों ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में जलवा बिखेरा

by Naresh Sharma

रायगढ़। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत रविवार की दोपहर रायगढ़ पहुंचे कांगे्रस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का रोड शो के दौरान कांगे्रस के प्रदेश… विभाष सिंह ठाकुर के द्वारा घड़ी चैक में अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। जिससे राहुल गांधी भी अभिभूत हुए।
इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हैं जहां 8 फरवरी को यह यात्रा ओडिसा होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवेश की थी जहां रेगालपाली गांव में राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करने के पश्चात दिल्ली लौट गए थे। इसी क्रम में दो दिन पश्चात कांगे्रस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी रविवार की दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे जिंदल एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद राहुल गांधी का काफिल बायपास मार्ग, सत्तीगुड़ी चैक, हंडी चैक होते हुए गांधी प्रतिमा चैक पहुंची जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण पश्चात राहुल गांधी ने रोड शो की शुरूआत की। इस दौरान जगह-जगह में कांगे्रस कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में मौजूद रहे।
एक बार फिर से दिखा विभाष का जलवा
विभाष सिंह ठाकुर अलग और अनोखे आयोजन के लिये रायगढ़ ही नही अपितु पूरे प्रदेश में चर्चित हैं ऐसे में राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान भी एक बार फिर से विभाष सिंह ठाकुर का जलवा देखने को मिला। राहुल गांधी के काफिला के स्वागत में स्थानीय घडी चैक में कर्मा दल के अलावा सैकडो की तादाद में रंग बिरंगे टी शर्ट में सभी युवाओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाये। जिससे राहुल गांधी भी काफी अभिभूत नजर आये और तकरीबन एक मिनट वहां रूके भी।
स्वागत से पहले मांदर बजाते नजर आये
राहुल गांधी के घडी चैक पहुंचने से पहले जहां पूरा का पूरा क्षेत्र कांगे्रस मय नजर आ रहा था। युवाओं में अपने चहेते नेता के स्वागत के लिये जोश देखते ही बन रहा था। ऐसे में विभाष सिंह ठाकुर एक बार फिर से अनोखे अंदाज में नजर आये। उन्होंने सिर में पगड़ी पहनकर मांदर भी बजाया जो काफी चर्चा में रहा।

related posts