Home छत्तीसगढ़पति-पत्नी की लाठी डंडे से हत्या, मासूम बच्चे के सामने हुई घटना, एक रिश्तेदार समेत दो संदेही हिरासत में

पति-पत्नी की लाठी डंडे से हत्या, मासूम बच्चे के सामने हुई घटना, एक रिश्तेदार समेत दो संदेही हिरासत में

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। बुधवार की सुबह घर के आंगन में पति-पत्नी की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश और पैसो के लेनदेन के चलते आरोपियों ने लाठी डंडे से पति-पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्ष) का शव आज सुबह उनके घर के बाहर देखा गया जिसकी सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एफएसएल टीम, साइबर सेल एवं डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का होने पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों, आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि पुराने विवाद और पैसों के लेन-देन का आपसी विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था इसी आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर थाना तलब किया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है।

मासूम बच्चों के सामने हुई घटना
बताया जा रहा है कि गुरबार सिंह राठिया रोजी मजदूरी का काम करता था और शराब पीने का आदि था। दोनों पति-पत्नी के तीन छोटे बच्चें हैं, जिसमें एक बच्चा 6 साल जो कि आंगनबाड़ी जाता है, दूसरा तीन साल की बच्ची और तीसरा 9 महीने का है। बीती रात मासूम बच्चों के आँखों के सामने ही आरोपियों ने हत्या कि वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों के शव को घसीट कर आँगन में छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

related posts