Home रायगढ़ बारिश के मौसम में नन्हें हाथी शावक की कीचड़ में मस्ती, लोगों को लुभा रहा शावक को यह अंदाज….देखिये पूरा वीडियो

बारिश के मौसम में नन्हें हाथी शावक की कीचड़ में मस्ती, लोगों को लुभा रहा शावक को यह अंदाज….देखिये पूरा वीडियो

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले में विचरण करने वाले जंगली हाथियों का बारिश के दिनों में मस्ती करने का एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहा है। इसी क्रम में आज छाल रेंज के हाटी परिसर में कीचड़ में मस्ती करते हुए हाथियों के एक दल को ड्रोन कैमरे से देखा गया है।
रायगढ़ जिले के छाल रेंज के रेंज के हाटी परिसर में हाथियों का मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बारिश के मौसम में मादा हाथी कीचड में लेटी हुई दिख रही है वहीं उसका शावक उसके साथ मस्ती करते नजर आ रहा है। हाथी मित्र दल की टीम ने हाथियों के हर मूवमेंट में नजर बनाये हुए है और हाथी प्रभावित गांव पहुंचकर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में ही कुल 65 हाथी विचरण कर रहे हैं 15 नर, 32 मादा के अलावा 18 हाथी शावक शामिल हैं।

related posts