रायगढ़। रायगढ़ जिले में पुत्र को पत्नी और बेटे को लेने जाने की नसीहत देना एक पिता को उस वक्त महंगा पड़ गया जब शराब के नशे में चूर कलयुगी पुत्र ने ईट मारकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाजोरी में रहने वाला रतिराम नागवंशी 55 साल के दो बेटे हैं। छोटा बेटा दिलेश्वर नागवंशी 30 साल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ छठी निमंत्रण में शामिल होने अपने ससुराल झारआमा बैगीनडीह गया था। जहाँ से वह मंगलवार की शाम पत्नी और बच्चे को वहीं छोड़कर वापस अपने घर लौट आया और बाजार चला गया था।
दिलेश्वर नागवंशी रात में शराब के नशे में घर पहुंचा इस बीच उसके पिता रतिराम ने उसे पुत्र और पत्नी को भी वापस लाने की जिद करने लगा। ऐसे में पिता और पुत्र के बीच में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच एकाएक दिलेश्वर ने पास रखे इंट से अपने ही पिता रतिराम के सिर व चेहरे में आंख के पास हमला कर दिया। पुत्र की पिटाई के बाद लहूलुहान हालत में रतिराम की कुछ दी देर में मौत हो गई।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद लैलूंगा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जेल काम्पलेक्स में मिली महिला की लाश
इसी तरह की दूसरी घटना में गुरूवार की सुबह जिला मुख्यालय में स्थित जेल काम्पलेक्स में एक महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला का नाम डिलेश्वरी महंत 45 साल है जो कि आसपास क्षेत्र में भीख मांगकर जीवन यापन करते आ रही थी और शराब पीने की आदि थी। आज सुबह जेल काम्पलेक्स में ही महिला की लाश मिलने की सूचना पर के बाद जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
