Home छत्तीसगढ़ जंगल गए ग्रामीणों का भालुओं से हुआ सामना, तीन लोगों को आई चोंट, एक को किया गया बिलासपुर रिफर…पढ़िये पूरी खबर

जंगल गए ग्रामीणों का भालुओं से हुआ सामना, तीन लोगों को आई चोंट, एक को किया गया बिलासपुर रिफर…पढ़िये पूरी खबर

by Naresh Sharma

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में दो अलग-अलग मामलों में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला करते हुए तीन ग्रामीणों को घायल करने का मामला सामने आया है। जिसमें दो ग्रामीणों का सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में उपचार जारी है वहीं एक अन्य को बिलासपुर रिफर किया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ के अंतर्गत खुरसुला के शुक्रवार की सुबह जंगल में लकड़ी बिनने गए दो ग्रामीण मंतन लाल पिता बृजलाल साहू उम्र 51 साल, धरमलाल पिता एकादशीया उम्र 50 साल दोनों निवासी रामपुर पर जंगल में अचानक मादा भालू ने हमला कर दिया। जिससे दोनों के हाथ के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। दोनों ग्रामीणों को बिलाईगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।


इसी तरह की दूसरी घटना में भटगांव सर्किल के अंतर्गत सिंघीचुवा के कमऊ डोंगरी में लकड़ी बिनने गए ग्रामीण सिदार सिंह पिता बेदराम गोड उम्र 50 वर्ष निवासी कोदोपाली को जंगल में विचरण कर रहे दो शावक के साथ मादा भालू ने अचानक हमला करते हुए बुरी तरह घायल कर दिया है। इस घटना में ग्रामीण के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है। घायल को बेहतर इलाज के लिये बिलासपुर रिफर किया गया है।


तीनों ग्रामीणों का उपचार जारी
इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी बिलाईगढ़ मोहम्मद आसिफ ने बताया कि दोनों ही घटना में दो शावको के साथ मादा भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर जंगल की तरफ भाग गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में प्राथमिक उपचार कराया गया है। दो घायलों का इलाज यही जारी है एवं सिदार सिंह निवासी कोदोपाली को गंभीर चोट के वजह से बिलासपुर रेफर किया गया है। तीनों घायलों को वन विभाग की तरफ से दो-दो हजार की त्वरित सहायता राशि दी गई है। बाद में बिल वाउचर के साथ नियमानुसार सहायता राशि और भी दिया जाएगा।

related posts