रायगढ़। रायगढ़ जिले के सडक पार करते हुए एक जंगली हाथी को कुछ लोगों के द्वारा पत्थर मारकर परेशान करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी गुस्से से चिंघाड़ते हुए जंगल में घुसने दिख रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों धरमजयगढ़ वन मंडल में 94 हाथी एवं रायगढ वन मंडल में 35 हाथियो को मिलाकर दोनों मंडलों में कुल 129 की संख्या में हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। जिले में हाथियों की बढ़ी हुई संख्या से जहां हाथी प्रभावित गांव के ग्रामीणो में दहशत व्याप्त है वहीं हाथियों के द्वारा रोजाना किसानों की फसलों को नुकसान पहंुचाये जाने की खबरे भी सामने आ रही है।
इसी बीच शनिवार की शाम सोशल मीडिया में धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम धुलियामुडा गांव के राजा जंगल में अपने दल से भटका एक हाथी सडक पार कर रहा था इसी बीच गांव के कुछ शरारती युवकों की नजर उस पर पड़ गई जिसके बाद शरारती युवकों के द्वारा हो हल्ला करते हुए हाथी पर पत्थर बरसना शुरू कर दिया। इस दरम्यान हाथी ने गुस्से से चिंघाड़ते हुए जंगल में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। गांव के ग्रामीणों ने खबरदूत डाॅट काम को बताया कि जंगली हाथी को शरारती तत्वों के द्वारा जिस तरह परेशान करते हुए पत्थर मारा जा रहा है उससे हाथी भी आक्रोश में दिखाई दे रहा है जिस वजह से इस क्षेत्र में अनहोनी घटना की भी आशंका बनी हुई है।
एक रात में 28 जगह नुकसान
रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों ने बीती रात 32 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें छाल के चुहकीमार में 16 किसानों की धान की फसल, अमरूद, गन्ना व मुंगफली की फसल को नुकसान, लैलूंगा के मुकडेगा, टांगरजोर, सोनाजोरी में 05 किसानों की धान की फसल, छाल के कांसाबहार में 04 किसानों की धान की फसल, धरमजयगढ़ के आंेगना, कोयलार, केन्ध्रा में 03 किसानों की धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।
हाथियों के दल पर एक नजर
रायगढ़ जिले के अलग-अलग जंगलों में विचरण रहे हाथियों के दलों में नर हाथी की संख्या 36, मादा हाथी की संख्या 64 के अलावा 29 हाथी के बच्चे शामिल हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दल में हाथी शावक अधिक होनें की वजह से हाथी काफी आक्रामक होते हैं।
क्या कहते हैं रेंजर
सड़क पार करते हुए जंगली हाथी को कुछ शरारती तत्वों के द्वारा पत्थर मारे जाने के संबंध में धरमजयगढ़ वन मंडल के रेंजर दयानंद सोनवानी ने बताया कि हमारी अलर्ट है मौके पर पहुंचकर ऐसे लोगों को समझाईश दी जाएगी। इस तरह का हरकत करना बहुत ही गलत है।