Home आपकी बात 314 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते ट्रक जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

314 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते ट्रक जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

by Naresh Sharma

कबीरधाम। जिले में धान खरीदी शुरू हो गई है। खरीदी के दौरान अवैध धान खपाए जाने की संभावना बनी होती है। इसे देखते हुए कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान के अवैध परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए बनाई गई संयुक्त टीम ने पंडरिया ब्लॉक के ग्राम रहमान काँपा स्थित लघुवनोपजन नाका पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 314 क्विंटल धान का अवैध परिवहन करते ट्रक जब्त किया। वाहन क्रमांक सीजी 16 सी एल 1676 में 734 बोरी (314 क्विंटल)अवैध धान का परिवहन करना पाया गया। वाहन में मध्य प्रदेश से राजनांदगांव धान परिवहन किया जा रहा था। पूरा मामला अंतराज्यीय धान परिवहन का है। धान की संपूर्ण मात्रा ट्रक में लोड सहित आगामी आदेश पर्यंत तक मंडी परिसर कृषि उपज मंडी पंडरिया जिला कबीरधाम की अभिरक्षा में रखा गया है। वही कबीरधाम जिले के 94 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी हुई। पहले दिन 1189 किसानों को टोकन जारी किए गए, जिनसे 56,520 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है।
राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 90 समिति के माध्यम से 108 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी।जिले में 07 हजार 280 नए किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इस प्रकार कबीरधाम जिले के 01 लाख 24 हजार 787 किसानों ने 01 लाख 24 हजार 411 हेक्टेयर रकबा में अपना धान का समर्थन मूल्य में विक्रय करने के लिए पंजीयन कराया है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की मान से एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।

related posts