Home छत्तीसगढ़ धारदार हथियार से भतीजे के सिर पर वार, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद के चलते…..पढ़िये पूरी खबर

धारदार हथियार से भतीजे के सिर पर वार, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जमीन विवाद के चलते…..पढ़िये पूरी खबर

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले में जमीन विवाद के चलते धारदार हथियार से अपने ही भतीजे की हत्या करने वाले बुजुर्ग ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त मामला लैलंूगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनाजोरी निवासी ईश्वर खलखो 32 साल के सिर पर उसके पिता के बड़े भाई रामसाय खलखो 60 साल ने बसूला प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे परिजनों ने लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान आज ईश्वर की अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जमीन विवाद बनी वजह
कल शाम लैलूंगा पुलिस को सोनाजोरी गांव में मारपीट की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर गांव पहंुची पुलिस को ईश्वर खलखों की पत्नी तारा खलखो ने बताया कि ईश्वर खलखो और उसके बडे पिता रामसाय खलखो का समलाती भूमि सोनाजोरी स्थित है। दोनों का हिस्सा बटवांरा हो चुका है। ईश्वर खलखो और बडे पिता रामसाय खलखो का जमीन हिस्सा बटवांरा को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था।
धारदार बसूला से सिर में मारा
तारा खलखों ने बताया कि बडे पिता रामसाय खलखो हमारे कोलाबाडी में लगे कर्रा बांस पौधा को मेरे हिस्से का है, जमीन बटवांरा नहीं दुंगा कहकर लोहे का धारदार बसूला को लेकर आया और गाली गलौच करते हुए ईश्वर खलखो के सिर पर मारा जिससे सिर में चोंट लगने से काफी खून निकला और ईश्वर बेहोश हो गया था। जिसके बाद घायल ईश्वर खलखो को ईलाज के लिये लैलूंगा ले जाकर भर्ती कराया गया था।
हत्या के अपराध में आरोपी गिरफ्तार
धारदार बसूला से गंभीर रूप से घायल ईश्वर खलखो की मौत हो जाने के बाद लैलूंगा पुलिस आरोपी रामसाय खलखो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस जोड़ते हुए गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

related posts