जगदलपुर। जंगल में महिला की लाश मिलने की गुत्थी सुलझने से पहले ही आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करते हुए हत्या के कारणों का खुलासा किया है। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामला जगदलपुर का है।
इस संबंध में जगदलपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को चैकी घोटिया में प्रार्थी गागरू ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बेटी श्रीमती सुकबती बघेल पति पंडरू बघेल 11 नवंबर से घर में बिना बताये कही चली गई है। महिला की पतासाजी के दौरान सुकबती बघेल का शव सुधापाल जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली थी। जिसके बाद मामले की जांच में हत्या का संदेह महिला के पति पंडरू बधेल पर पर हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसकी पतासाजी शुरू कर दी। 21 नवंबर को चैकी घोटिया की पुलिस टीम लगातार आरोपी तक पहुंचने उसकी पतासाजी में जुटी रही इसी बीच आरोपी ने बोधघाट थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण करते हुए हत्या के कारणों का चैकाने वाला खुलासा किया है।
आरोपी ने पुलिस को दिय बयान में बताया है कि घटना दिनांक के दिन उसके द्वारा सब्जी नही लाने पर पत्नी उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगी इतना ही नही उसकी पत्नी आये दिन उसके साथ इसी तरह की हरकत करते रहती थी। जिससे गुस्से में आकर उसने लोहे की छिनी से अपनी ही पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को जंगल में छिपा दिया था।
बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ धारा 302 भादवि दर्ज कर जांच में लिया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।
