कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार की भोजन की तलाश में भटकते हुए एक घायल मादा हाथी बस्ती तक आ पहुंचा। इस दौरान गांव के ग्रामीण एकजुट होकर हो हल्ला करके हाथी को भगाने में जुट गए लेकिन आलम यह था कि घायल हाथी ठीक से चल भी नही पा रहा था। जिससे लोग हाथी के करीब तक पहुंच रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के करतला क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक घायल मादा हाथी महाविद्यालय के सामने पहुंचते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हो हल्ला करके किसी तरह हाथी को महाविद्यालय परिसर से दूर भगाया गया। घायल मादा हाथी के कई घंटो तक बस्ती में रहने के दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस और वन विभाग की टीम लोगों को हाथी के पास जाने से रोक रहे थे। बताया जा रहा है घायल मादा हाथी जीवन से संघर्ष करते हुए देखा जा रहा है, वह ठीक से चल नहीं पा रहा है, उसके पेट के नीचे घाव बन गया है जिसमें मवाद मक्खी कीड़े लग गए हैं। हाथी सुड से रेती को शरीर में सीच रहा है दर्द से चल नहीं पा रहा है।
बताया यह भी जा रहा है कि मादा हाथी करीब एक माह से घायल है। इलाज का अभाव में यह घायल हाथी बीती रात भोजन की तलाश में गांव के किनारे तक पहुंच जा रहा है और सुबह वापस जंगल तक नहीं जा पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह यह वही हाथी है जो पिछले दिनों नदी में गिरकर घायल हुआ था। लोगों का कहना था कि घायल हाथी को उपचार की अति आवश्यक है अगर जल्द ही उपचार नही किया जाता है तो घाव और अधिक बढ़ सकती है।