रायगढ़। विधानसभा की तिथि पास आते ही जहां भाजपा कांगे्रस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशी अपने विधानसभा क्षेत्र से टिकट पाने जी तोड़ मेहनत करने मंे जुटे हैं। इसी क्रम में रायगढ़ विधानसभा के दावेदार इन दिनों राजधानी रायपुर पहुंचकर मंत्री से आर्शीवाद मांगने में कोई कसर नही छोड़ रहे।
यूं तो प्रदेश में जयसिंह अग्रवाल की पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में की जाती है। जयसिंह अग्रवाल कांगे्रस पार्टी के नये खेवनहार भी माने जाते हैं। इस वजह से इन दिनों प्रदेश के कई दावेदार उनके मिलने पहुंच रहे हैं। वहीं रायगढ़ अग्र समाज के चार प्रमुख दावेदार डाॅ राजू अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, अरूण कुमार गुप्ता के अलावा अनिल अग्रवाल चीकू भी उनसे मिलकर आर्शीवाद मांग चुके हैं। इसमें अनिल अग्रवाल प्रदेश संगठन के संयुक्त महामंत्री भी हैं।
पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता के भाई गोपाल दास गुप्ता लगातार जयसिंह अग्रवाल के साथ सभी कार्यक्रमों में भी शिरकत करते नजर आ रहे है और पूरा दम खम भी लगाए हुए हैं वहीं शंकर अग्रवाल जयसिंह अग्रवाल से कई दौर की बैठक भी कर चुके हैं।शंकर अग्रवाल सरायपाली महासमुंद के रहने वाले है और कुछ वर्षों से रायगढ़ में रह रहे है,इनका कल कारखाना भी रायगढ़ में है बड़े उद्योगपति में गिनती आती है।
अग्र समाज की तरफ से प्रमुख दावेदार के रूप में माने जाने वाले डाॅ राजू अग्रवाल भी कई दौर के बैठक जयसिंह अग्रवाल के साथ करके आशीर्वाद मांग चुके हैं वही डॉ राजू अग्रवाल बस चुनाव के वक़्त सक्रिय होते है उसके बाद वो पार्टी में दिखाई नही पड़ते इसलिए इनकी दावेदारी पर थोड़ा संसय दिख रहा हालांकि टी एस सिंहदेव भी इनकी पैरवी कर सकते है। रायगढ़ में कांगे्रस टिकट अग्रवाल समाज को मिलता दिख रहा है। इसलिये इन चारो में से किसी एक को कांगे्रस पार्टी प्रत्याशी बना दे तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी।
