रायगढ़। युवा पत्रकार संतोष पुरुषवानी एवम जय माता दी मोबाइल के संचालक अमित पुरुष वानी के पिता शीतल दास पुरुष वानी के निधन पर जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा शीतल दास जी का नाम शहर के लिए परिचय का मोहताज नहीं है। कठिन परिश्रम के जरिए अपना मुकाम हासिल करने वाले शीतल दास जी का निधन अपूर्णीय क्षति है। समाजिक कार्यों में भी शीतल दास पुरुष वानी की सहभागिता रही है। उनके योगदान को समाज कभी विस्मृत नही कर सकता।जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने हुए मृत आत्मा को भगवान के चरणों में स्थान मिलने की कामना की है।
शीतल दास पुरुष वानी का निधन अपूर्णीय क्षति:- उमेश अग्रवाल
written by Naresh Sharma
