Home छत्तीसगढ़ संस्कार के खिलाडिय़ों ने मारी बाजी, राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में जीते 16 पदक

संस्कार के खिलाडिय़ों ने मारी बाजी, राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में जीते 16 पदक

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी प्रसिद्ध मानी जाती है। राजस्थान के अलवर में हुई राष्ट्रीय लाठी प्रतियोगिता में 16 पदक जीतकर तहलका मचा दिया।
संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला प्रशिक्षण कांति माणिकपुरी के नेतृत्व में 8 खिलाड़ी अलवर राजस्थान गए थे। जहां उन्होंने पूरी प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों को जीतकर संस्कार पब्लिक स्कूल और रायगढ़ के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया। नन्हे मुन्ने खिलाडिय़ों में प्रकृति माणिकपुरी गोल्ड एवं सिल्वर, आँचल सिदार गोल्ड एवं सिल्वर, शेख हमादुल्लाह सिल्वर एवं कंास्य इसके अलावा संस्कार जांगड़े, श्रद्धा सिंह ठाकुर, मनीष विशाल, कु. आकांक्षा नेताम व खुशी ने 2-2 कांस्य पदक जीते। खिलाडिय़ों की शानदार सफलता पर मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने कोच श्रीमती कांति माणिकपुरी एवं मैनेजर शेख हिदायतुल्लाह सहित सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वर्सन
रामचन्द्र शर्मा
मार्गदर्शक
्संस्कार पब्लिक स्कूल

खेल के कारण विद्यार्थियों का आत्म विश्वास बढ़ता है। लीडरशिप एवं व्यक्तित्व का विकास होता है यही कारण है कि संस्कार पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के लिए जीतना शिक्षा में ध्यान देता है उतना ही खेल में भी योगदान देता है। जिसके चलते बच्चे सफल हो रहे हैं।

related posts