जांजगीर चाम्पा। मजदूरों से भरा पिकअप पलटा दस मजदूरों को आई चोट जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा में मिनी माता चौक के पास मजदूरों से भरा पिकअप पलट गया। पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट ने से पिकअप में सवार दस मजदूरों को गम्भीर चोट आई है। दर्घटना में चार मजदूर गम्भीर से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल चार मजदूरों की नाजुक स्थिति को देखते हुए तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया है।
अन्य छह मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। छह मजदूरो का इलाज अकलतरा अस्पताल में किया जा रहा है। मजदूरों से भरा पिकअप पलटने की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस पहुंच गई। मौके पर पुलिस पहुंची है घटना की जांच में जुट गई।