रायगढ़। रायगढ़ जिले में कुत्तो से जान बचा कर भाग रहा एक कोटरी गहरे कुएं में गिर गया। गाँव के ग्रामीणों ने कोटरी को सुरक्षित बाहर निकाल कर वन विभाग की टीम को पुरे मामले की जानकारी से अवगत करा दिया गया है। उक्त मामला छाल रेंज का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत आने वाले बेहरामुड़ा गाँव में मंगलवार की सुबह एक कोटरी कुत्तों से बचने के दौरान भागते हुए अचानक कुएं में गिर गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही गाँव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत कर कुएं में सीढ़ी लगाकर कुएं में उतरकर कोटरी की जान बचाई। इसके बाद गाँव के ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियो को पुरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
