Home छत्तीसगढ़ RAIGARH: बाईक पर नियंत्रण खो बैठा युवक, एक की मौत, दूसरे का अस्पताल में चल रहा इलाज, कीर्तन नाचने जाने के दौरान हुई घटना

RAIGARH: बाईक पर नियंत्रण खो बैठा युवक, एक की मौत, दूसरे का अस्पताल में चल रहा इलाज, कीर्तन नाचने जाने के दौरान हुई घटना

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। रायगढ़ जिले में कीर्तन नाचने जाने के दौरान बाईक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सुनील खम्हारी निवासी ससकोबा ने लैलूंगा थाने में सूचना देते हुए बताया कि 31 जनवरी की रात 8 बजे उसका भाई अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 ईजे 5010 से अपने एक अन्य साथी सुरेश भोय को साथ कीर्तन नाचने होर्रोगुडा जा रहा था। इस दौरान मोटर सायकल को उसका भाई सुशील खम्हारी चला रहा था। बाईक सवार दोनों युवक जब रात करीब 10 बजे के आसपास जब ढोर्रोबीजा मोड के पास पहुंचे ही थे कि बाईक चला रहा सुशील खम्हारी अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे वह अपने साथी सहित बाईक से गिर गया।
इस दुर्घटना में गर्दन, चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की स्थिति में सुशील को लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दूसरे युवक का इलाज जारी है।
बहरहाल परिजनों की सूचना के बाद लैलूंगा पुलिस धारा 184, 106(1) 125 (ए) 281 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।

related posts