Home छत्तीसगढ़ RAIGARH: ओवरटेक करते हुए अनबैलेंस होकर ट्रक के पहियों के नीचे आया विकास कुमार, मौके पर हुई मौत, कोयला गेट के सामने हुई घटना

RAIGARH: ओवरटेक करते हुए अनबैलेंस होकर ट्रक के पहियों के नीचे आया विकास कुमार, मौके पर हुई मौत, कोयला गेट के सामने हुई घटना

by KhabarDoot Desk

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की शाम ट्रक के पहियों की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम तकरीबन 5 बजे के आसपास तेज रफ्तार बाईक सवार विकास कुमार सिदार 32 साल, निवासी दनौट, रायगढ़ से चंद्रपुर की तरफ जाते समय बड़े भंडार के पास स्थित अडानी कंपनी कोयला गेट के सामने ट्रक के पहियों के नीचे आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विकास कुमार अपने पड़ोसी की मोटर सायकल मांगकर चंद्रपुर जाने के लिये निकला था इसी बीच यह घटना हो गई। बताया यह भी युवक शराब के नशे में था, परिजनों ने उसे जाने से मना किया था इसके बावजूद वह किसी की बात नही सुना और बाईक लेकर निकल गया था, इसी बीच ट्रक को ओवरटेक करते हुए अनबैलेंस होकर ट्रक के चक्का नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुसौर पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

related posts